Uttar Pradesh

हरीश भसीन बने उप्र उद्योग व्यापार मंडल मुरादाबाद के  जिलाध्यक्ष

उप्र उद्योग व्यापार मंडल मुरादाबाद के  नविनयुक्त जिलाध्यक्ष हरीश भसीन

– पुनीत अग्रवाल को दी गई जिला महामंत्री की जिम्मेदारी

मुरादाबाद, 21 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने सोमवार को बताया कि मुरादाबाद निवासी हरीश भसीन को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मुरादाबाद का तीसरी बार जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इनका कार्यकाल तीन वर्ष का रहेगा। इसके अलावा जिला महामंत्री के पद पर पुनीत अग्रवाल को नियुक्त किया गया है।

अजय अग्रवाल ने आगे बताया कि रविवार को लखनऊ में व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक हुई थी। जिसमें उप्र के 29 जिला व महानगरों के जिलाध्यक्ष व जिला महामंत्री नियुक्त किए गए। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मुरादाबाद के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हरीश भसीन ने कहा कि मैं तीसरी बार इस दायित्व के लिए प्रदेश नेतृत्व का बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं।

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जयसवाल

Most Popular

To Top