
हरदा, 10 मार्च (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के हरदा जिले में साेमवार सुबह मजदूराें से भरा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित हाेकर पलट गया। हादसे में एक जमदूर की माैत हाे गई, जबकि आठ मजदूर घायल हुए हैं। घायल मजदूराें काे मामूली चाेट आई है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पलासनेर गांव के पास की है। हंडिया थाना क्षेत्र के ग्राम करनपुरा से 16 से ज्यादा मजदूर पिकअप वाहन में सवार होकर पलासनेर जा रहे थे। वे वहां चने की फसल काटने के लिए निकले थे। इसी दौरान सुबह करीब दस बजे तेज रफ्तार में गाड़ी मोड़ते समय संतुलन बिगड़ने से पिकअप वाहन पलट गया। हादसे में 16 वर्षीय विष्णु पुत्र कन्हैयालाल की मौत हुई है। वहीं अन्य 8 मजदूरों को मामूली चोट आई है। सभी का उपचार जारी है। घायल मजदूर रूपसिंह के अनुसार, पिकअप तेज गति से चल रही थी। मोड़ पर वाहन का संतुलन बिगड़ गया। चालक ने नियंत्रण करने की कोशिश की, लेकिन पिकअप पलट गई।
—————
(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे
