शोणितपुर (असम), 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) ।जामुगुरीहाट में फिर से नाबालिग लड़की के उत्पीड़न की घटना सामने आई है। एक 21 वर्षीय व्यक्ति पर 11 वर्षीय लड़की को शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है।
नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के आरोपित युवक की पहचान संजीव मुंडा के रूप में हुई है। संजीव मुंडा पर किशोरी को रात में प्रताड़ित करने का आरोप है।
पुलिस ने सोमवार को बताया कि जामुगुड़ी पुलिस आरोपित संजीव मुंडा को गिरफ्तार कर लिया है।
(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश
