
नदिया, 28 जुलाई (Udaipur Kiran) । जिले के कल्याणी के हरिनघाटा इलाके के एक होटल से रविवार तड़के एक महिला का अर्धनग्न शव फंदे से लटकता हुआ बरामद हुआ। मोहनपुर पुलिस चौकी की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मृत महिला की पहचान जुथिका चक्रवर्ती (25) के तौर पर हुई है। वह अशोकनगर नगर पालिका के वार्ड संख्या 13 की निवासी थी। महिला शादीशुदा बताई जा रही थी। उसकी एक आठ साल की बेटी भी है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, महिला का संजीव सूर (40) नामक शख्स से विवाहेत्तर संबंध था। होटल स्टाफ से मिली जानकारी के अनुसार, संजीव और जुथिका ने शनिवार शाम कल्याणी मोड़ के पास लालकुठी इलाके के एक होटल में एक कमरा किराए पर लिया। वे पूरी रात वहीं थे। सुबह जुथिका का अर्धनग्न शव फंदे से लटकता हुआ बरामद किया गया। सबसे पहले होटल के कर्मचारियों ने शव देखा और स्थानीय थाने को सूचित किया। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जवाहरलाल नेहरू अस्पताल पुलिस भेज दिया है। पुलिस ने जुथिका के साथ रहे एक शख्स को गिरफ्तार कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
(Udaipur Kiran) / धनंजय पाण्डेय / गंगा
