Uttrakhand

हल्द्वानी नगर निगम ने काटी 37 दुकान किरायदारों की आरसी

हल्द्वानी, 13 सितंबर (Udaipur Kiran) । हल्द्वानी नगर निगम प्रशासन ने लंबे समय से दुकान का किराया जमा न करने वाले दुकानदारों पर शिकंजा कस दिया है। इसके मद्देनजर आज शुक्रवार को नगर निगम ने 37 दुकान के किरायदारों की आरसी काटी है। इन पर नगर निगम का 21 लाख रुपये बकाया है। यह जानकारी निगम के सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट ने दी है। उन्हाेंने बताया कि निगम प्रशासन ऐसे किरायदारों को को पूर्व में नोटिस भी जारी कर चुका है।

(Udaipur Kiran) / अनुपम गुप्ता

Most Popular

To Top