Madhya Pradesh

ग्वालियरः कलेक्टर ने गोपाचल पर्वत का किया अवलोकन, जन सहयोग से किए गए वृक्षारोपण की सराहना की

कलेक्टर ने गोपाचल पर्वत का किया अवलोकन

ग्वालियर, 16 मई (Udaipur Kiran) । कलेक्टर रुचिका चौहान ने शुक्रवार को गोपाचल पर्वत का अवलोकन किया एवं जैन समाज की स्थापित प्रतिमाओं के दर्शन भी किए। ग्वालियर का गोपाचल पर्वत धार्मिक दृष्टि से बहुत ही प्रसिद्ध स्थान है। यह स्थान धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। गोपाचल पर्वत पर देश भर के लोग पधारते हैं। कलेक्टर ने भ्रमण के दौरान गोपाचल पर्वत पर पर्यावरण संरक्षण के लिये किए गए वृक्षारोपण कार्य की प्रशंसा की। उन्होंने देखा कि बरसात के पानी को रोकने के लिये समाज के द्वारा एवं जनभागीदारी से अनेक कार्य किए गए हैं।

कलेक्टर ने गोपाचल पर्वत पर स्थित जैन प्रतिमाओं का अवलोकन भी किया। इसके साथ ही गोपाचल पर्वत पर किए गए सघन वृक्षारोपण कार्य को भी देखा। उन्होंने कहा कि ग्वालियर में जिस प्रकार गोपाचल पर्वत पर वृक्षारोपण कर हरियाली की गई है। इसी प्रकार की हरियाली शहर की अन्य पहाड़ियों पर भी की जायेगी। हरि पर्वत एवं आनंद वन के रूप में समाज के सभी वर्गों को साथ में लेकर वृक्षारोपण का कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर के साथ समाजसेवी अजीत बरैया एवं पर्यटन विभाग के अधीक्षण यंत्री राजीव श्रीवास्तव भी उपस्थित थे।

पिपरौआ निवासी सत्यवती को मिला जमीन का कब्जा

जिले के ग्राम पिपरौआ निवासी सत्यवती को अपनी जमीन का कब्जा मिल गया है। इसके लिये उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं कलेक्टर रुचिका चौहान के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया है। कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुँचकर सत्यवती को विधिवत कब्जा दिलाया।

ग्वालियर जिले के ग्राम पिपरौआ निवासी सत्यवती ने कलेक्टर से भेंट कर फरियाद की थी कि जमीन का कब्जा न मिलने से मुझे काफी परेशानी हो रही है। इस पर कलेक्टर ने चीनौर तहसीलदार को मौके पर जाकर कब्जा दिलाने के निर्देश दिए। उनके निर्देश पर शुक्रवार को राजस्व टीम पिपरौआ पहुँची और जमीन की नपाई कराई। साथ ही पंचनामा बनाकर सत्यवती की जमीन का कब्जा दिलाया। जमीन का कब्जा मिला तो सत्यवती भावुक हो गईं और सरकार को दुआएँ देतीं अपने घर गईं।

शुक्रवार को चीनौर तहसील कार्यालय के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर रुचिका चौहान ने किसानों की समस्यायें सुनीं और उनकी समस्याओं का मौके पर ही निराकरण कराया। कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुँची और पक्षकारों की मौजूदगी में समस्याओं का समाधान कराया।

(Udaipur Kiran) तोमर

Most Popular

To Top