Haryana

गुरुग्राम: सरपंच सुंदर लाल ने भाजपा न्यू गुरुग्राम के जिला अध्यक्ष का किया स्वागत

न्यू गुरुग्राम जिला अध्यक्ष अजीत यादव का स्वागत करते सरपंच सुंदर लाल यादव।

-अजीत यादव को जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर दी बधाई

गुरुग्राम, 23 मार्च (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सरपंच सुंदर लाल यादव ने भाजपा के न्यू गुरुग्राम जिला अध्यक्ष अजीत यादव से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि संगठन की ओर से उन्हें दिए गए इस महत्वपूर्ण दायित्व से संगठन क्षेत्र में और अधिक मजबूत होगा।

न्यू गुरुग्राम के जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर अजीत यादव को बधाई दी। न्यू गुरुग्राम के जिला अध्यक्ष अजीत यादव ने सरपंच सुंदर लाल का आभार जताया और संगठन में सभी को साथ लेकर काम करने की बात कही।

उन्होंने कहा कि भाजपा जनता पार्टी एक परिवार है और उस परिवार के हम सब मेंबर हैं। हमारी एकता ही संगठन की मजबूती है। इसलिए हम मिलकर संगठन के लिए काम करेंगे।

सरपंच सुंदर लाल यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन में हर कार्यकर्ता को उचित सम्मान मिलता है। एक तरफ भाजपा की सरकार देश, प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है, दूसरी तरफ भाजपा संगठन निरंतर मजबूत होता जा रहा है। भाजपा का कुनबा बहुत बड़ा हो गया है। भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हम भाजपा के सच्चे सिपाही हैं। भाजपा ने हर कार्यकर्ता का सदा सम्मान बढ़ाया है। सरपंच सुंदर लाल यादव ने कहा कि गुरुग्राम जिला में से संगठन के तौर पर भाजपा द्वारा न्यू गुरुग्राम जिला बनाकर ना केवल कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाना का काम किया है, बल्कि यहां पर राजनीतिक क्षेत्र में नए अवसर भी पैदा किए हैं। भविष्य में और भी कार्यकर्ताओं को यहां दायित्व देकर संगठन उन्हें सम्मान देगा। उन्होंने कहा कि पूरी निष्ठा से संगठन में काम करने वाले कार्यकर्ता हमेशा आगे बढ़ाए जाते हैं। काम करने वाले कार्यकर्ताओं को दूसरे राज्यों में भी काम करने का अवसर भाजपा में दिया जाता है। उन्होंने कहा कि अब न्यू गुरुग्राम के रूप में मानेसर-पटौदी क्षेत्र और अधिक महत्वपूर्ण हो गया है। यहां संगठन की दृष्टि से काम का विस्तार हुआ है।

(Udaipur Kiran)

Most Popular

To Top