Haryana

गुरुग्राम: पुलिस ने भी चलाया एक पेड़ मां के नाम से अभियान

फोटो नंबर-03: गुरुग्राम के भोंडसी थाना क्षेत्र में पेड़ लगाते पुलिसकर्मी।

गुरुग्राम, 31 जुलाई (Udaipur Kiran) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पर्यावरण में सुधार के लिए एक पेड़ मां के नाम के अभियान में हर कोई हिस्सा ले रहा है। पुलिस भी इससे पीछे नहीं है। पुलिस जगह-जगह पर पेड़ लगाने का अभियान चला रही है।

पुलिस उपायुक्त सिद्धांत जैन के आदेशानुसार प्रबंधक थाना भोंडसी के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए एनएचएआई के साथ मिलकर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत थाना क्षेत्र में टोल प्लाजा के दोनों तरफ पौधारोपण किया गया। इस दौरान लगभग 500 पौधे लगाए गए। पुलिस उपायुक्त सिद्धांत जैन के अनुसार वातावरण को शुद्ध, हरा भरा रखने के लिए बारिश के इस मौसम में गुरुग्राम पुलिस द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए लगातार पौधारोपण किया जा रहा है। इस पौधारोपण अभियान में पुलिस कर्मचारियों तथा आमजन द्वारा भी बढ़-चढक़र भाग लिया जा रहा है। मानसून के दौरान पौधे लगाने का यह अभियान लगातार जारी रहेगा। गुरुग्राम पुलिस सभी से अपील भी करती है कि अपने आस-पास अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाकर उनकी देखभाल करके पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें।

(Udaipur Kiran) /ईश्वर

(Udaipur Kiran) हरियाणा / SANJEEV SHARMA

Most Popular

To Top