Haryana

गुरुग्राम: यातायात नियम तोडऩे वालों 24000 से अधिक लोगों के काटे चालान

-1 सितंबर से 30 सितंबर 2024 तक काटे गए चालान

गुरुग्राम, 20 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । यातायात के नियम तोडऩे वाले वाहन चालकों पर गुरुग्राम यातायात पुलिस सख्त है। पुलिस लगातार ऐसे वाहन चालकों पर शिकंजा कस रही है। यातायात पुलिस ने यातायात के नियत तोडऩे वाले लोगों के एक महीने में 24000 से अधिक चालान काटे हैं। एक सितंबर से 30 सितंबर 2024 तक ये चालान काटे गए।

एक महीने तक बिना हेलमेट और खतरनाक तरीके से ड्राइविंग नियमों की उल्लंघना करने वाले वाहन चालकों पर अंकुश लगाने के लिए गुरुग्राम पुलिस द्वारा स्पेशल अभियान चलाया गया। पुलिस द्वारा सितंबर महीने में कुल 24075 चलान किए। जिसमें बिना हेल्मेट के 23687 चालान किए गए। जिनकी जुर्माना राशि 2 करोड़ 27 लाख 2000 रुपए है। खतरनाक ड्राइविंग के 388 चालान किए गए, जिनकी कुल जुर्माना राशि 20 लाख 10 हजार रुपए हैं। इस दौरान कुल 24075 चालान किए गए । जिनकी कुल कीमत 2 करोड़ 47 लाख 12 हजार रुपए हैं। गुरुग्राम पुलिस का मकसद गुरुग्राम की सडक़ों को सुरक्षित बनाकर होने वाले सडक़ हादसों को रोकना है।

गुरुग्राम यातायात पुलिस द्वारा आमजन को जागरूक करने के लिए माह सितंबर 2024 में सडक़ सुरक्षा यातायात नियमों के 82 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करके करीब 13860 लोगों को जागरूक भी किया गया। गुरुग्राम पुलिस आमजन से भी अपील करती है कि अपने नाबालिग बच्चों को वाहन ना चलाने दें। दोपहिया वाहन पर केवल दो ही लोग सफर करें, हेलमेट का प्रयोग करें। गलत दिशा में वाहन न चलाएं। भारी वाहन बाई लेन में चलाए। वाहन चलाते समय किसी भी प्रकार का नशा ना करें व सभी यातायात नियमों का पालन कर जिम्मेदार नागरिक होने का दायित्व निभाए।

(Udaipur Kiran) हरियाणा

Most Popular

To Top