Haryana

गुरुग्राम: नवीन गोयल का साथ दिया तो भाजपा से निष्कासित किए गए पति-पत्नी

फोटो नंबर-04: गगन गोयल, आशा गोयल।

-बोले, हम पहले से पार्टी छोड़ चुके हैं तो निष्कासन कैसा

-भाजपा जिला अध्यक्ष द्वारा आशा गोयल व गगन गोयल को निष्कासित करने पर जवाब

-तीन पीढिय़ों से भाजपा की सेवा में लगे रहे हैं, निष्कासित करने जैसा कदम गलत

गुरुग्राम, 16 सितंबर (Udaipur Kiran) । भाजपा की महिला टीम में शामिल आशा गोयल व गगन गोयल ने खुद को भाजपा जिला अध्यक्ष द्वारा पार्टी से निष्कासित करने पर जवाब देते हुए कहा कि वे पहले से पार्टी छोड़ चुके हैं। ऐसे में उनका निष्कासन करने का कोई औचित्य नहीं है। आशा व गगन गोयल ने कहा कि निष्कासन का पत्र मिलते ही उन्होंने जिला अध्यक्ष कमल यादव से भी बात की। उनकी बातों से यह साफ हो गया कि उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के दबाव में आकर ऐसा किया है।

गगन गोयल ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा जिला अध्यक्ष कमल यादव ने उन्हें व उनकी पत्नी आशा गोयल को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने का कारण बताते हुए 6 साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित करने का पत्र भेजा है। उन्होंने इस संबंध में जिला अध्यक्ष से बात करके कहा कि वे तो पहले ही पार्टी को छोड़ चुके हैं। ऐसे में उनको निष्कासित करने का क्या औचित्य है। इस पर जिला अध्यक्ष कमल यादव ने कहा कि आप नवीन गोयल के हर कार्यक्रम में जा रहे हो। उनके नामांकन में भी आप शामिल रहे।

गगन गोयल ने कहा कि उनकी तीन पीढिय़ों ने भाजपा की सेवा की है। उनके दादा जी, उनके पिता जी के बाद अब वे पति-पत्नी कई साल से भाजपा को मजबूत करने के लिए जुटे रहे। गुडग़ांव से नवीन गोयल मजबूत प्रत्याशी हैं। वे अच्छे मार्जिन से जीत दर्ज करने जा रहे हैं। गुडग़ांव में उनकी लोकप्रियता है। उनके पास शहर के विकास का विजन है। काम करने वाले व्यक्ति का साथ दिया जाना चाहिए। इसलिए वे नवीन गोयल का साथ दे रहे हैं। गगन गोयल ने यह भी कहा कि उन्हें निष्कासित करने का कार्य किसी के इशारे पर किया गया है।

(Udaipur Kiran) /ईश्वर

(Udaipur Kiran) हरियाणा

Most Popular

To Top