
गुरुग्राम, 8 दिसंबर (Udaipur Kiran) । दिल्ली व उत्तर-प्रदेश में एक दिसंबर से पांच दिसंबर तक डीएवी राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल गुरुग्राम के खिलाडिय़ों ने परचम लहराया। यहां के खिलाडिय़ों द्वारा इस प्रतियोगिता में हैंडबॉल, रोलर स्केटिंग, एथलेटिक्स, ताइक्वांडो, तीरंदाजी में 40 पदक हासिल किए। सीपी विकास कुमार अरोड़ा ने सभी को बधाई दी।
इसमें अंडर-17 बॉयज ने हैंडबॉल में छह कांस्य पदक, अंडर-17 गल्र्स ने दो रजत पदक, अंडर-19 गल्र्स ने पांच रजत पदक, रोलर स्केटिंग में अंडर-17 गल्र्स ने दो स्वर्ण पदक, अंडर-17 बॉयज ने दो कांस्य पदक, एथलेटिक्स में अंडर-19 बॉयस ने 10 स्वर्ण पदक, एक रजत पदक, अंडर-17 बॉयज ने एक स्वर्ण पदक, पांच रजत पदक, अंडर-17 गल्र्स ने तीन स्वर्ण पदक, टेक वोंडो में अंडर-19 गल्र्स ने एक कांस्य पदक अंडर-17 गल्र्स ने एक कांस्य पदक व आर्चरी में अंडर-17 गल्र्स ने एक स्वर्ण पदक हासिल किया। पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा ने सभी खिलाडिय़ों को मेडल जीत पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
(Udaipur Kiran) हरियाणा
