Haryana

गुरुग्राम: भाजपा प्रत्याशी मुकेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं से की चुनाव पर चर्चा

फोटो नंबर-01: गुरुग्राम स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में मौजूद प्रत्याशी मुकेश शर्मा, जिला अध्यक्ष कमल यादव अन्य।

-मुकेश शर्मा ने कहा-कार्यकर्ता घर-घर जाकर खोलें कांग्रेस की पोल

गुरुग्राम, 13 सितम्बर (Udaipur Kiran) । गुडग़ांव विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी मुकेश शर्मा ने कहा कि भाजपा के विकास कार्यों से विपक्ष के नेताओं में खलबली मची हुई है। अब विपक्ष ओछी राजनीति पर उतर आया है और लोगों को भ्रमित कर रहा है। यह बात उन्होंने शुक्रवार को भाजपा कार्यालय गुरुकमल में कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव पर चर्चा में कही।

मुकेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि आप लोगों ने विपक्ष की पोल घर-घर जाकर खोलनी है और मोदी, नायब सरकार की उपलब्धियां बतानी है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष कमल यादव ने मुकेश शर्मा को भरोसा दिया कि पार्टी के हर कार्यकर्ता कमल खिलाने के लिए दिन रात काम में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम की चारों विधानसभाओं में कमल खिलेगा और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी। मुकेश शर्मा ने कहा कि हरियाणा में भाजपा की लहर है। लोकसभा चुनाव में भी गुरुग्राम के मतदाताओं ने कमल के फूल को जिताया है। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम की तरक्की और विकास के लिए कमल का फूल खिलना बहुत ही जरूरी है। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम की तरक्की, युवाओं का भविष्य और किसानों की मजबूती तथा गरीबों के उत्थान के लिए तीसरी बार भाजपा सरकार बनना जरूरी है।

भाजपा जिला अध्यक्ष कमल यादव ने कहा कि हमारे पास मजबूत संगठन की ताकत है और समर्पित कार्यकर्ता हैं। कार्यकर्ताओं के दम पर हम लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं। इस चुनाव में भी जनता गुरुग्राम जिले की चारों विधानसभाओं में कमल खिलाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे एक-एक व्यक्ति से मिलकर भाजपा के पक्ष में मतदान कराएं। इस अवसर पर भाजपा गुरुग्राम जिला प्रभारी संदीप जोशी, प्रदेश सचिव गार्गी कक्कड़, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी, मंडलों के प्रवासी संयोजक, जिला महामंत्री रामबीर भाटी, सर्वप्रिय त्यागी, अजीत यादव, जिला मीडिया प्रमुख पवन यादव, बोधराज सीकरी, आलिश तोमर,कार्यालय सचिव यादराम जोया, प्रदेश और जिले के पदाधिकारी, गुरुग्राम विधानसभा के मंडल अध्यक्ष, मोर्चे के अध्यक्ष, पार्षद, मंडलों के संयोजक और सभी गुरुग्राम विधानसभा के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) /ईश्वर

(Udaipur Kiran) हरियाणा

Most Popular

To Top