Madhya Pradesh

गुनाः देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर मातृ शक्ति ने निकाली वाहन रैली

देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर

गुना, 28 मई (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी जिला गुना द्वारा लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 300 वीं जयंती के आठवें दिवस बुधवार को , हनुमान चौराहा गुना से मातृ शक्ति की बहनों द्वारा वाहन रेली निकाली। रैली महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष वंदना मांडरे, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश राजपूत, भाजपा जिला महामंत्री संतोष धाकड़ एवं जिला प्रभारी विकास जैन नखराली के मुख्य आतिथ्य में आरंभ की गई। रैली में लोकमाता देवी अहिल्याबाई अमर रहे के वाहनों ने नारे लगाकर उन्हे याद किया।

वाहन रैली हाट रोड, निचला बाजार, सादर बाजार, लक्ष्मी गंज, वैजू चौराहा, सोनी कालोनी, न्यू टेकरी रोड होते हुए लोकमाता अहिल्याबाई के चौराहा पर पहुंची जहां पर लोकमाता की प्रतिमा पर उपस्थित जनों ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और रैली का समापन किया गया। रैली में महिला मोर्चा बहने शामिल रही जिसमें अलका बिंदल, संध्याश्रीवास्तव, विनीता मिश्रा, निष्ठा गर्ग, रश्मि सुखद, छाया बाल्के, भारती शर्मा, लक्ष्मी राय, नीलम बिंदल, कमलेश जैन, ममता लदवंशी, अभिनीत गुजर, लक्ष्मी शर्मा,उषा गौतम, पूजा बल्के, सुशीला खटीक रीना कुशवाह, नीतू कुशवाह सहित बड़ी संख्या में मात्र शक्ति उपस्थित रही। जिला मीडिया प्रभारी विकास जैन ने बताया कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 300 वीं जयंती के नवम दिवस 29 मई को सांयकाल 6 बजे कबीर बाड़ी कर्नल गंज गुना में बुनकर सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसको लेकर बुनकर समाज जनों से कार्यक्रम सम्मिलित होने का आग्रह किया गया हे।

—————

(Udaipur Kiran) / अभिषेक शर्मा

Most Popular

To Top