Madhya Pradesh

गुनाः 11 जून को भगवान श्री जगन्नाथ का होगा महाअभिषेक, रथ यात्रा निकलेगी

भगवान श्री जगन्नाथ का होगा महाअभिषेक, रथ यात्रा निक

गुना, 9 जून (Udaipur Kiran) । भगवान श्री जगन्नाथ जी का महाभिषेक ईस्कॅान द्वारा महोत्सव आगामी 11 जून स्नान पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु के साथ ही भैया बलदेव जी एवं श्री सुभद्रा महारानी जी का भी भव्य महाअभिषेक किया जाएगा। यह कार्यक्रम गुना में पहली बार आयोजित होने जा रहा है।

कार्यक्रम शहर के संजोग गार्डन में शाम 4 से 6 बजे तक आयोजित होगा, वहीं हर साल की तरह इस साल भी भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा निकाली जाएगी। यह रथ यात्रा आगामी 29 जून क निकलेगी। आयोजनों को लेकर बड़े पैमाने पर तैयारियों का दौर चल रहा है। श्रद्धालुओं में इसको लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। ईस्कॉन के अनुसान कार्यक्रम के दौरान सभी श्रद्धालु अपने हाथों से निशुल्क महाअभिषेक कर सकते हैं, वहीं भक्ति संगीत, संकीर्तन एवं हरिनाम कीर्तन की भावपूर्ण प्रस्तुति भी दी जाएगी।

15 दिन तक विश्राम करते है भगवान

ईस्कान के अनुसार भगवान जगन्नाथ पुरी में प्रत्येक वर्ष स्नान पूर्णिमा के दिन भगवान श्री जगन्नाथ जी अपने भक्तों को दर्शन देने के लिए अपने भाई बलराम जी और बहन सुभद्रा जी के साथ सिंहासन से बाहर आते हैं। इस शुभ अवसर पर भगवान को सभी महानदियों के पवित्र जल से स्नान कराया जाता है। जिसे महाअभिषेक कहा जाता है। इस विशेष स्नान के बाद भगवान लीलात्मक रूप से अस्वस्थ हो जाते हैं। इसे ‘अनवसरा काल’ कहा जाता है इस काल में भगवान 15 दिन तक विश्राम करते हैं और उनके दर्शन आम भक्तों के लिए बंद हो जाते हैं।

भगवान को कराया जाएगा नगर भ्रमण

ईस्कान ने बताया कि 15 दिन पश्चात जब भगवान स्वस्थ होकर पुन: अपने भक्तों के समक्ष आते हैं। तब भव्य रथ यात्रा का आयोजन होता है। भगवान रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण करते हैं और भक्तों को दर्शन देते हैं। इसी परंपरा का पालन करते हुए गुना नगर में भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा निकाली जाएगी। ईस्कान ने आयोजन में श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या मे परिवार सहित भाग लेन के साथ ही पुरुषो से कुर्ता-पायजामा या धोती-कुर्ता एवं महिला श्रद्धालुओं से साड़ी पहनकर आने का आग्रह किया गया है।

—————

(Udaipur Kiran) / अभिषेक शर्मा

Most Popular

To Top