Uttrakhand

ऊखीमठ में गुलदार का हमला, महिला घायल, अस्पताल में भर्ती

प्रतीकात्मक चित्र

रुद्रप्रयाग, 15 मार्च (Udaipur Kiran) । जिले में वन्यजीवों के हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आज ऊखीमठ ब्लॉक के डामर गांव में एक महिला पर गुलदार ने घात लगाकर हमला कर दिया। महिला के गले और हाथों पर गंभीर घाव हुए हैं। उन्हें लहूलुहान हालत में अगस्त्यमुनि अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।जानकारी के अनुसार, दर्शनी देवी (50), पत्नी स्व. बागानी लाल, घास लेने जंगल गई थीं। आज दोपहर करीब दो बजे घात लगाए गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। साथ गई महिलाओं के शोर मचाने पर गुलदार भाग गया, लेकिन तब तक महिला गंभीर रूप से घायल हो चुकी थीं।

परिजनों ने महिला को अगस्त्यमुनि अस्पताल में भर्ती किया, जहां उनका उपचार चल रहा है। ग्रामीण राजेश नेगी ने कहा कि गुलदार ग्रामीणों के कई खच्चर मार चुका है, लेकिन वन विभाग शकायत करने के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है।

(Udaipur Kiran) / Vinod Pokhriyal

Most Popular

To Top