RAJASTHAN

राइजिंग राजस्थान में आने वाले मेहमानों को जयपुर में दिखेगी अतिथि देवो भव: की झलक

निगम

जयपुर, 11 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । राइजिंग राजस्थान आयोजन को लेकर हेरिटेज निगम आयुक्त अरुण कुमार हसीजा ने शुक्रवार को सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान आयुक्त अरुण हसीजा ने दिल्ली रोड, ट्रांसपोर्ट नगर, आमेर, जल महल, ब्रह्मपुरी, ताल कटोरा, जय निवास उद्यान, गलता गेट इलाकों में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मौके पर ही आयुक्त अरुण हसीजा ने निगम अधिकारियों आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने निगम जोन उपायुक्त, स्वास्थ्य शाखा अधिकारी और इंजीनियरिंग विंग को सफाई व्यवस्था सुदृढ़ बनाने, ग्रीन वैली में सफाई करने के भी निर्देश दिए। साथ ही ताल कटोरा, जल महल, मावठे सरोवर में भी जमा कचरे को हटाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर हेरिटेज निगम आयुक्त अरुण हसीजा ने कहा, राइजिंग राजस्थान में मेहमानों को अतिथि देवो भव की झलक दिखेगी। जयपुर शहर एक ऐतिहासिक महत्व रखने वाला शहर है। देश दुनिया से लोग शहर में स्थापित विरासत को झलक को देखने आते है। ऐसे में हेरिटेज निगम शहर को स्वच्छ और सुन्दर बनाने में कसर नहीं छोड़ेगा। इसके लिए आमजन का भी सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली रोड शहर में प्रवेश का द्वार है। ऐसे में अतिथियों को प्रवेश के दौरान ही शहर की खूबसूरती का नजारा दिखना चाहिए। सभी जोन उपायुक्त और शाखा प्रभारी को निर्देश दिए कि वे क्षेत्र में लगातार मॉनिटरिंग करें और जो भी कमी दिखें, उसे तुरंत ठीक कराएं।

निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त आयुक्त सुरेंद्र सिंह यादव, हवामहल जोन उपायुक्त सीमा चौधरी और अन्य निगम अधिकारी मौजूद रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / राजेश

Most Popular

To Top