
हरिद्वार, 24 दिसंबर (Udaipur Kiran) । भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के जन्म शताब्दी दिवस पर सैल्यूट तिरंगा संगठन द्वारा अटल तिरंगा सम्मान समारोह 26 दिसंबर को नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में देश भर के 31 विशिष्टजनों को अटल तिरंगा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
उत्तराखंड से पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में राष्ट्रीयस्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्रीन मैन ऑफ इंडिया के रूप में ख्यातिप्राप्त भारतीय वृक्ष न्यास (टीटीआई) के अध्यक्ष विजयपाल बघेल को अटल तिरंगा सम्मान 2024 के लिए चयनित किया गया है। उक्त जानकारी ट्री ट्रस्ट ऑफ इंडिया के उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि भारतीय वृक्ष न्यास (टीटीआई) के अध्यक्ष विजयपाल बघेल को यह अवार्ड मिलने से उत्तराखंड के पर्यावरणविदों में खुशी की लहर है।
प्रकृति संरक्षण के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले ग्रीनमैन विजयपाल बघेल एक ऐसे कर्मयोगी है जिनको पूर्व में अनेक राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के सम्मान हासिल हुए हैं।
(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला
