RAJASTHAN

31 मई तक ग्रेटर निगम चलाएगा अवैध होर्डिंग-बैनर के खिलाफ विशेष अभियान

नगर निगम

जयपुर, 14 मई (Udaipur Kiran) । ग्रेटर निगम के सभी जोनों में अवैध होर्डिंग, बैनर, पोस्टर को हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 31 मई तक निरंतर चलेगा। आयुक्त रूकमणि रियाड़ ने बताया कि नगर निगम ग्रेटर क्षेत्राधिकार में अवैध रूप से लगे हुए होर्डिंग, बैनर, पोस्टर, कटआउट शहर को बदरंग करते हैं। साथ ही इससे नियमों के विपरीत होने लगाने से राजस्व आय भी प्रभावित होती है। इससे अतिक्रमण को भी बढ़ावा मिलता है। इसलिए समय-समय पर विशेष अभियान चलाकर अवैध होर्डिंग, बैनर, पोस्टर को हटाया जाता रहा है। जोन स्तर पर राजस्व अधिकारी, राजस्व निरीक्षक, सहायक राजस्व निरीक्षक एवं जोन के मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक, स्वास्थ्य निरीक्षक की संयुक्त टीम गठित कर अवैध होर्डिंग, बैनर, पोस्टर पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसके साथ ही सड़कों, चौराहों, तिराहे, फुटपाथ पर लगे हुए लोहे के अवैध होर्डिंग स्ट्रक्चर को कटवाकर टीमों द्वारा जब्त किया जा रहा है। इसके साथ ही बिजली के पोल्स पर नगर निगम ग्रेटर द्वारा ई-ऑक्शन के माध्यम से स्वीकृत विज्ञापनों के अलावा बिजली के पोल्स पर लगे हुए अवैध बैनर, पोस्टर हटाने के बाद लगी हुई रस्सियों को भी पूर्णतः हटाया जा रहा है। उपायुक्त राजस्व (प्रथम) श्री अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि मुख्यालय की होर्डिंग शाखा द्वारा भी इस अभियान के तहत अवैध होर्डिंग, बैनर, पोस्टर को भी हटाने की कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान टीम द्वारा मुख्य वीआईपी मार्गों एवं मुख्य मार्गों पर लगे हुए अवैध होर्डिंग, बैनर, पोस्टर हटाए जा रहे हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / राजेश

Most Popular

To Top