Uttar Pradesh

सभी का जीवन होली के रंगों की तरह उल्लासपूर्ण रहे: राज्यपाल

होली के अवसर पर राज्यपाल से मिले उपमुख्यमंत्री

लखनऊ, 13 मार्च (Udaipur Kiran) । होली पर्व पर गुरुवार काे राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, मंत्री राकेश सचान, महापौर सुषमा खर्कवाल ने भेंट कर उन्हें होली पर्व की बधाई दी। इस दाैरान जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों, विश्वविद्यालय के कुलपतिगण एवं गणमान्य नागरिक माैजूद रहे।

राजभवन में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों ने राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर राज्यपाल ने सभी को उत्साह, ऊर्जा और रंगों से भरपूर होली की बधाई देते हुए कहा कि फूलों की होली सबसे अच्छी होती है, सभी को फूलों एवं प्राकृतिक रंगों से ही होली खेलनी चाहिए। उन्होंने कामना की कि सभी का जीवन होली के रंगों की तरह उल्लासपूर्ण, ऊर्जा से भरपूर और सकारात्मकता से ओत-प्रोत रहे। उन्होंने कहा कि यह ऊर्जा और रंग केवल उत्सव तक सीमित न रहकर हमारे कार्यों में भी दिखाई देना चाहिए।

उन्होंने भक्त प्रह्लाद का उदाहरण करते हुए बताया कि अंततः अच्छे विचारों की ही जीत होती है। उन्होंने सभी को परोपकार और सद्भावना के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर राज्यपाल ने राजभवन परिवार के भीतर छिपी प्रतिभाओं को पहचानने और उन्हें प्रोत्साहित करने पर भी जोर दिया।

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि राज्यपाल अपने पूरे राजभवन परिवार के साथ हर त्यौहार हर्षाेल्लास के साथ मनाती हैं, जिससे प्रदेशवासियों को एक सकारात्मक संदेश और प्रेरणा मिलती है। उपमुख्यमंत्री ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व प्रेम, सौहार्द और उल्लास का प्रतीक है, जिसे सभी को मिल-जुलकर मनाना चाहिए।

कार्यक्रम में लखनऊ की महापौर सुशमा खर्कवाल ने भी सभी को होली की शुभकामनाएं दीं और कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह समाज में प्रेम, सौहार्द और एकता का संदेश देता है।

(Udaipur Kiran) / दीपक

Most Popular

To Top