
चंडीगढ़, 30 जुलाई (Udaipur Kiran) । मनोनीत राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया का मंगलवार को पंजाब राजभवन पहुंचने पर गर्मजोशी भरा स्वागत किया गया। गुलाब चंद कटारिया को राजभवन में पंजाब पुलिस की एक टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
इससे पहले मनोनीत राज्यपाल और उनकी पत्नी अनिता कटारिया का चंडीगढ़ के शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा और अमन अरोड़ा ने गुलदस्ते भेंट करके स्वागत किया। चंडीगढ़ पहुंचने पर मुख्य सचिव अनुराग वर्मा, राज्यपाल के अतिरिक्त मुख्य सचिव के. शिव प्रसाद, यू.टी. चंडीगढ़ के सलाहकार प्रशासक राजीव वर्मा, डीजीपी गौरव यादव सहित अन्य वरिष्ठ गणमान्य व्यक्तियों ने भी मनोनीत राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया का स्वागत किया।
(Udaipur Kiran) शर्मा / सुनीत निगम
