Uttrakhand

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी महावीर जयंती की शुभकामनाएं

उत्तराखंड के राज्यपाल और मुख्यमंत्री धामी का पिछले महीने मुलाकात का चित्र।

देहरादून, 09 अप्रैल (Udaipur Kiran) । राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महावीर जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान महावीर के सिद्धांत और उपदेश आज भी प्रासंगिक हैं।

राज्यपाल ने अपने जारी संदेश में कहा कि भगवान महावीर की शिक्षाएं एवं जीवन-दर्शन संपूर्ण मानवता के लिए अनुकरणीय हैं। उन्होंने अहिंसा, सत्य, त्याग, करुणा और लोक कल्याण के जिन सिद्धांतों का प्रतिपादन किया, वे आज भी अत्यंत प्रासंगिक हैं।

राज्यपाल ने कहा कि भगवान महावीर का संदेश प्राणी मात्र के प्रति दया और समरसता की भावना को बढ़ावा देता है। समाज में प्रेम, शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए उनके सिद्धांतों को जीवन में अपनाना आवश्यक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान महावीर का जीवन हमें करुणा, शान्ति, सत्य, अहिंसा, त्याग, प्रेम एवं आत्मसंयम का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर की ओर से दी गई शिक्षा हमारे समाज में नैतिकता और सदाचार का संचार करने वाली है। भगवान महावीर के सिद्धांत और उपदेश आज भी प्रासंगिक हैं।

—-

(Udaipur Kiran) / राजेश कुमार

Most Popular

To Top