Jharkhand

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

(फ़ाइल फ़ोटो  ) शहीद जवान

रांची, 12 अप्रैल (Udaipur Kiran) । राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पश्चिमी सिंहभूम में शहीद हुए जवान को श्रद्धांजलि दी है। राज्यपाल ने सोशल मीडिया पर कहा है कि चाईबासा में सर्च अभियान के दौरान आईडी विस्फोट में घायल झारखंड जगुआर के वीर जवान सुनील धान के शहीद होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। शोकाकुल परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं तथा इस विस्फोट में घायल अन्य जवान के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चाईबासा में सर्च अभियान के दौरान आईईडी ब्लास्ट में घायल झारखण्ड जगुआर के जवान सुनील धान के शहीद होने की दुःखद सूचना मिली है। मरांग बुरु शहीद सुनील की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे। सर्च अभियान में घायल एक अन्य जवान के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

—————

(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे

Most Popular

To Top