

देहरादून, 05 जनवरी (Udaipur Kiran) । उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को नई दिल्ली में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. मुरली मनोहर जोशी के आवास पर जाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर डॉ. जोशी से विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
(Udaipur Kiran) / राजेश कुमार
