Uttrakhand

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

उत्तराखंड के राज्यपाल और मुख्यमंत्री धामी।

-श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं: राज्यपाल

-भगवान से श्री कृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेकर प्रदेश के विकास में भागीदार बने: मुख्यमंत्री

देहरादून, 25 अगस्त (Udaipur Kiran) । राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन और उनके उपदेश हमें सत्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने अपने संदेश में कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन और उनके उपदेश हमें सत्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। यह पर्व सभी के जीवन में प्रेम, शांति और सद्भावना का संचार करेगा। उन्होंने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि वे इस पर्व को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाएं और भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं। राज्यपाल ने जन्माष्टमी के पावन पर्व पर देश एवं प्रदेश में शांति, सौहार्द और समृद्धि की कामना की है।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में प्रदेशवासियों से भगवान कृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में प्रेम, भाईचारे व समरसता की भावना को बढ़ावा देकर प्रदेश के विकास में भागीदार बनने का भी आहवान किया है। भगवान श्री कृष्ण का जीवन संपूर्ण मानव जाति को अधर्म, अन्याय एवं अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष की प्रेरणा देता है। भगवान श्री कृष्ण के जीवन चरित्र और संदेशों से हमें सत्य, प्रेम, त्याग, शांति, सेवा भाव और सद्भावना की भी प्रेरणा मिलती है। वे मानवता के सच्चे संरक्षक और मार्गदर्शक है। उनके श्रीमुख से निकले वाक्य आज गीता के रूप में हमें प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने मनुष्य को निष्काम कर्म के लिए सदैव समर्पित रहने, दीन-दुखियों और समाज के उपेक्षित वर्ग के कल्याण का भी संदेश दिया। भगवान श्रीकृष्ण ने गीता में भक्ति, ज्ञान, योग व कर्म का जो संदेश दिया है, वह आज भी प्रासंगिक है।

(Udaipur Kiran) / राजेश कुमार / आकाश कुमार राय

Most Popular

To Top