Haryana

हिसार : किसानों की फसलों को पहुंचा नुकसान, मुआवजा दे सरकार : संपत

कांग्रेस नेता एवं पूर्व वित्त मंत्री संपत सिंह

हिसार, 12 अप्रैल (Udaipur Kiran) । कांग्रेस नेता एवं पूर्व वित्त मंत्री संपत सिंह

ने हरियाणा में बेमौसमी बारिश, तूफान व ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों का मुआवजा देने की

सरकार से मांग की है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को तूफान व ओलावृष्टि से किसान की पकी

फसल गेहूं व सरसों में भारी नुकसान हुआ है।

संपत सिंह ने कहा कि हिसार सिरसा व रोहतक आदि में ओले गिरने से किसान की फसलों

को एवं सब्जी की खेती करने वाले किसानों के चेहरे पर मायूसी छा गई है। इस मौसम में

किसान की फसल पककर तैयार हो जाती है। कटाई का मौसम चल रहा है। पूरा खर्चा फसल पर लग

चुका है। किसानों ने अपनी फसल मंडी में खुले मैदान में बिक्री के लिए रखी है। मंडियों

में पड़ा अनाज भीग गया है। किसान की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर हो गई है। ऊपर से मौसम

की मार पड़ी है। संपत सिंह ने कहा कि सरकार को विशेष गिरदावरी करवा कर किसानों को तुरंत

राहत प्रदान करनी चाहिए किसानों को प्रति एकड़ 50 हजार रुपये मुआवजा देने की मांग की

है। ताकि किसान अगली फसल की बिजाई कर सके। उन्होंने कहा कि ओलावृष्टि में तेज बेमौसमी

बारिश से गेहूं की फसल मिट्टी में मिल गई है।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Most Popular

To Top