






रायपुर, 19 अप्रैल (Udaipur Kiran) । छत्तीसगढ़ सरकार ने शनिवार की शाम बड़ी संख्या में आईएएस अफसरों का तबादला किया। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक 41 आईएएस अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया गया है। इनमें से 11 जिलों के कलेक्टर को इधर से उधर किया गया। इस बदलाव की लिस्ट में कलेक्टर से लेकर सचिव और आयुक्त स्तर तक के अफसर शामिल हैं।
आदेश के अनुसार संजय अग्रवाल को बिलासपुर का कलेक्टर बनाया गया है। दिव्या उमेश मिश्रा को बालोद का कलेक्टर नियुक्त किया गया। इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई का कलेक्टर बनाया गया। कुंदन कुमार को मुंगेली का कलेक्टर नियुक्त किया गया। नूपुर राशि पन्ना को कोंडागांव का कलेक्टर बनाया गया।संजय कन्नौजे को सारंगढ़-बिलाईगढ़ का कलेक्टर नियुक्त किया गया। भगवान सिंह ऊईके को गरियाबंद का कलेक्टर बनाया गया।मयंक चतुर्वेदी को रायगढ़ का कलेक्टर नियुक्त किया गया।कुणाल दुदावत को दंतेवाड़ा का कलेक्टर बनाया गया।जन्मजेय महोबे को जांजगीर कलेक्टर बनाया गया है। भूरे सर्वेश्वर नरेंद्र को राजनांदगांव कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
छत्तीसगढ़ में कई आईएएस के प्रभार भी बदले गए हैं। गरियाबंद कलेक्टर दीपक अग्रवाल को खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग का कंट्रोलर का पद दिया गया है। बिलासपुर कलेक्टर अवनीश कुमार शरण को कलेक्टर के पद से हटाया गया है। उन्हें गृह निर्माण मंडल का आयुक्त बनाया गया है। रायगढ़ के कलेक्टर कार्तिकेय गोयल को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता विभाग का संचालक पद दिया गया है। सारंगढ़ जिले के कलेक्टर धर्मेश साहू को छत्तीसगढ़ पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के विशेष सचिव के पद पर तैनात किया गया है। आकाश छिकारा को आरडीए का जिम्मा दिया गया है। बिलासपुर संभागआयुक्त के पद पर सुनील जैन को बिठाया गया है। इफ्फत आरा को दुर्ग का अपर संभागीय आयुक्त बनाया गया है। जनक प्रसाद पाठक को उच्च शिक्षा विभाग के विशेष सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।
—————-
(Udaipur Kiran) / केशव केदारनाथ शर्मा
