Uttrakhand

सैनिकों व उनके परिजनों के कल्याण के लिए सरकार वचनबद्ध: मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री धामी बोले- उत्तराखंड में देश के लिए बलिदान देने की रही है परंपरा, भारतीय सेना के अदम्य साहस व शौर्य का पूरी दुनिया मानती है लोहा

-मुख्यमंत्री धामी ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि

देहरादून, 25 जुलाई (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय सेना के अदम्य साहस व शौर्य को नमन करते हुए देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी है। कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर धामी ने कहा कि उत्तराखंड में देश के लिए बलिदान देने की परंपरा रही है। कारगिल युद्ध में बड़ी संख्या में उत्तराखंड के वीर सपूतों ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों के कल्याण के लिए वचनबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की सेना ने अपने शौर्य और पराक्रम से हमेशा देश का मान बढ़ाया है। हमें अपने जवानों की वीरता पर गर्व है। भारतीय सेना के अदम्य साहस व शौर्य का लोहा पूरी दुनिया मानती है। कारगिल युद्ध में देश की सीमाओं की रक्षा के लिए वीर सैनिकों के बलिदान को राष्ट्र हमेशा याद रखेगा।

(Udaipur Kiran) / कमलेश्वर शरण / वीरेन्द्र सिंह

Most Popular

To Top