HimachalPradesh

हरतालिका तीज पर्व को लेकर गोरखा असोसिएशन ने किया आयोजन

नाहन, 1 सितंबर (Udaipur Kiran) । सिरमौर जिला में गोरखा समुदाय के लोग बड़ी संख्या में एक लम्बे समय से रहते आ रहे हैं जोकि आज भी अपनी पारम्परिक संस्कृति से जुड़े हुए हैं। 6 सितंबर को हरतालिका तीज का पर्व है जोकि भगवान शिव व पार्वती से संबंधित होता है और महिलाएं इसमें बढ़चढ़कर भाग लेती हैं। इसी तीज को लेकर सिरमौर गोरखा एसोसिएशन ने महिलाओं को लिए विशेष आयोजन किये हैं जिसमे आज गोरखाली महिलाओं के लिए नेपाली लोक नृत्य एवं मेहँदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इनमे बड़ी संख्या में जिला भर से गोरखाली महिलाओं ने भाग लिया और विभिन्न लोक नृत्यों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

एसोसिएशन की लीना शाही ने बताया कि हर तालिका तीज पर्व को लेकर आज अनेक आयोजन किये गए हैं जिसमे महिलाएं भाग ले रही हैं। उन्होंने बताया कि यह पर्व भगवान शिव व पार्वती माता से संबंधित होता है इसे हर वर्ष बड़ी श्रद्धापूर्वक मनाया जाता है।

—————

(Udaipur Kiran) / जितेंद्र ठाकुर

Most Popular

To Top