Uttar Pradesh

अपने व्यवहार के लिए समाज में जाने जाते रहे अच्छे लाल वाल्मीकि : ब्रजेश पाठक

पुण्यतिथि कार्यक्रम में बोलते हुए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (फोटो)

लखनऊ, 03 मई (Udaipur Kiran) । पूर्व सांसद अच्छे लाल वाल्मीकि की ग्यारहवीं पुण्यतिथि पर लोगों ने उन्हें याद किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के संस्थापक और अध्यक्ष रहे अच्छे लाल वाल्मीकि अच्छे आचरण और व्यवहार के लिए समाज में जाने जाते रहे। अच्छे लाल ने एमएलसी, राज्यसभा सांसद जैसे महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी का निर्वहन भी किया था। लखनऊ के प्रमुख लोगों में अच्छे लाल वाल्मीकि अपने व्यक्तित्व से प्रभाव रखते रहे। पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अच्छेलाल वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इस कार्यक्रम में भाजपा के महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कौशल कुमार वाल्मीकि, भाजपा नेता मनीष शुक्ला, नरेश वाल्मीकि, ऋषि वाल्मीकि, बृजेश चौधरी, राजेंद्र वाल्मीकि, उपाध्यक्ष सौरभ वाल्मीकि, पार्षद रणजीत सिंह, अधिवक्ता अनिल कुमार सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / श.चन्द्र

Most Popular

To Top