Bihar

गुड फ्राइडे दिवस का आयोजन

कार्यक्रम में शामिल लोग

भागलपुर, 18 अप्रैल (Udaipur Kiran) ।गांधी शांति प्रतिष्ठान की ओर से शुक्रवार को गुड फ्राइडे दिवस का आयोजन प्रकाश चंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आज ईसा मसीह का बलिदान दिवस है। आज ही के दिन ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था।

सूली पर लटकते हुए भी इन्होंने सूली पर चढ़ाने वाले लोगों के लिए भी क्षमा की याचना की थी। यह प्रेम और धर्म की पराकाष्ठा कही जा सकती है। अपने दुश्मन के प्रति भी प्रेम सदभाव का भाव रहे यह ईसा मसीह के विचारों से ही मिलता है। अध्यक्षता करते हुए प्रकाश चंद्र गुप्ता ने कहा की सभी संतो के विचार और संदेश मानव कल्याण का रहा है।

संत मानवीय मूल्यों की स्थापना कर समाज में प्रेम सद्भावना और भाईचारा स्थापित करने के लिए आते हैं। आज धर्म और विकास के नाम पर दुनिया में अशांति फैलाई जा रही है। इस अशांत वातावरण में शांति की स्थापना के लिए ईसा मसीह के विचार अत्यधिक प्रासंगिक हैं। इस अवसर पर मृदुला सिंह, अनीता शर्मा, रेनू सिंह ,डॉक्टर जयंत जलद, संजय कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन संजय कुमार और धन्यवाद ज्ञापन वासुदेव भाई द्वारा किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में प्रकाश चंद्र गुप्ता, मोहम्मद तकी अहमद जावेद, राजकुमार, डॉक्टर जयंत जलद, वासुदेव भाई, प्यारी देवी, अनीता शर्मा, रेनू सिंह आदि उपस्थित थे।

—————

(Udaipur Kiran) / बिजय शंकर

Most Popular

To Top