Jammu & Kashmir

राष्ट्रीय कलारीपयट्टू चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता जगृति सांगोत्रा को सम्मानित किया

राष्ट्रीय कलारीपयट्टू चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता जगृति सांगोत्रा को सम्मानित किया

जम्मू, 10 जून (Udaipur Kiran) । महात्मा संत राम बी.ए. एजुकेशन मिशन जम्मू द्वारा गोरख नगर, बाहु किला निवासी जगृति सांगोत्रा (पुत्री: रवि कुमार व रेनू कुमारी) को 17वीं राष्ट्रीय कलारीपयट्टू चैम्पियनशिप (केरल) में स्वर्ण पदक जीतने पर भव्य रूप से सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह में एफ.सी. सत्या, संयोजक एवं ऑल इंडिया बैकवर्ड क्लासेज फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ इंजीनियर मंगा राम, इंजीनियर जी.आर. डाफरा, डॉ. नेक राम और पूर्व पार्षद श्याम लाल बासोन भी मंचासीन थे। अतिथियों ने जगृति को गुलदस्ता, ट्रॉफी और प्रेरणादायक पुस्तकें भेंट कर उनकी असाधारण उपलब्धि को सराहा।

अपने संबोधन में एफ.सी. सत्या ने बताया कि जगृति ने सीनियर गर्ल्स कैटेगरी (60-70 किग्रा) में लगातार छह मुकाबले जीतकर स्वर्ण पदक हासिल किया जो जम्मू-कश्मीर संघ शासित प्रदेश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने उनकी साहस, सहनशक्ति और मार्शल आर्ट में निपुणता की प्रशंसा की। संगठन के चेयरमैन इंजीनियर एम.आर. प्रजापति और महासचिव इंजीनियर जी.आर. डाफरा ने भी जगृति को बधाई देते हुए कहा कि वह युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।

पूर्व पार्षद श्याम लाल ने कलारीपयट्टू की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह प्राचीन भारतीय युद्ध कला न केवल आत्मरक्षा के लिए उपयोगी है बल्कि इससे शारीरिक शक्ति, लचीलापन, समन्वय और आत्मविश्वास भी विकसित होता है। जगृति जैसी बेटियां अन्य लड़कियों को भी आत्मरक्षा के प्रति जागरूक कर रही हैं।

(Udaipur Kiran) / राहुल शर्मा

Most Popular

To Top