Haryana

गुरुग्राम: भाजपा छोडऩे वाले जीएल शर्मा रविवार को कांग्रेस में होंगे शामिल

फोटो नंबर-08: जीएल शर्मा।

-भाजपा में कई साल तक रहे हैं प्रदेश उपाध्यक्ष

गुरुग्राम, 7 सितम्बर (Udaipur Kiran) । हरियाणा विधानसभा के चुनाव में भाजपा की टिकटों की पहली सूची जारी होने के साथ ही भाजपा छोडऩे वाले नेताओं की भगदड़ मच गई है। राज्य में रोज कहीं ना कहीं से नेता भाजपा को अलविदा कह रहे हैं। टिकटों की घोषणा के साथ ही भाजपा से बागी हुई प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा ने शनिवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को अपने पद से त्याग पत्र भेज दिया।

जीएल शर्मा रविवार को दिल्ली में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा व प्रदेश अध्यक्ष उदयभान की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हो जाएंगे। जीएल शर्मा भाजपा से पहले कांग्रेस में ही थे। जीएल शर्मा के साथ गुरुग्राम सहित हरियाणा के विभिन्न जिलों के पदाधिकारी भी जीएल शर्मा की अगुवाई में कांग्रेस में शामिल होंगे। प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली को मेल पर जीएल शर्मा ने अपना त्यागपत्र भेज दिया है। जीएल शर्मा के साथ प्रदेश के अन्य जिलों से भी जिलापदाधिकारी, मण्डलपदाधिकारी, शक्तिकेंद्र प्रमुख, बूथ अध्यक्ष पन्ना प्रमुख, विभाग व प्रकोष्ठ के हजारों कार्यकर्ताओं ने जीएल शर्मा में आस्था दिखाते हुए अपने सभी पदों से त्याग पत्र दिया है।

(Udaipur Kiran) हरियाणा

Most Popular

To Top