



रामगढ़ , 7 जनवरी (Udaipur Kiran) । रामगढ़ शहर के मेन रोड स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में जैन आर्यिका संघ के जरिये मंगलवार को जिनालय में कई धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम माता जी के सानिध्य में सहस्त्रनाम धारा अभिषेक कराया गया। तत्पश्चात शांति धारा कर के भक्तामर विधान सम्पादित हुआ। उसके बाद आर्यिका संघ का प्रवचन हुआ। प्रवचन में माता जी ने कहा कि लोग हमें दिल से प्रशंसा करें, हमें ऐसा प्रयास करना चाहिए, यही असली सौभाग्य है। इससे हमारे व्यक्तित्व का विकास होता है। माता जी के मुखारविंद से संपादित सहस्त्रनाम धारा एवं शांति धारा में श्रद्धालुओं ने जमकर धर्म लाभ लिया।
जलाभिषेक का सौभाग्य प्रवीण पाटनी परिवार, इंद्रमणि देवी चूड़ीवाल, योगेश सेठी, पुष्पा अजमेरा, अशोक काला, हीरालाल जैन, राजेंद्र कुमार पाटनी, विद्या प्रकाश छाबड़ा परिवार को प्राप्त हुआ। वही, शांति धारा करने का सौभाग्य राकेश पांड्या, पुष्पा अजमेरा, मांगीलाल चूड़ीवाल, राजेंद्र जैन, राजेश चूड़ीवाल परिवार को मिला। दोपहर में माताजी का विहार रांची की ओर हुआ। समाज के सचिव योगेश सेठी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाज के सदस्यों का आभार प्रकट किया।
आर्यिका गणनी विभाश्री माताजी के अलावा 11 और आर्यिकाएं शामिल हुईं। श्री पारसनाथ जिनालय में दर्शन के बाद संघ को गाजे बाजे के साथ नगर प्रवेश कराकर श्री दिगम्बर जैन मंदिर में लाया गया। इस दौरान माताजी ने कहा कि प्राणी को धन से ज्यादा धर्म पर चलने का प्रयास करना चाहिए। क्योंकि जहां धर्म नहीं होता है वहां लक्ष्मी का वास नहीं होता है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में देवेंद्र गंगवाल, प्रदीप पाटनी, विकास रपरिया, संजय सेठी, मुनकी छाबड़ा, सुभाष सेठी, महावीर गंगवाल, कमल पाटनी, रेणु चूड़ीवाल, ममता गंगवाल, सुनीता पाटनी, पुष्पा सेठी, श्वेता अजमेरा, सरला सेठी, वीणा बगड़ा, ममता बगड़ा, रेखा पाटनी, कुसुम पाटनी, प्रिया पाटनी, श्रीकांता गंगवाल, गिनाया देवी सेठी, जैन समाज के मीडिया प्रभारी श्रवण कुमार जैन सहित समाज के कई लोग उपस्थित थे।
—————
(Udaipur Kiran) / अमितेश प्रकाश
