CRIME

रील्स बनाते समय संतुलन बिगडऩे से युवती यमुना में गिरी

गंभीर हालत में युवती को बाहर निकालते नाविक

फतेहपुर, 30 जुलाई (Udaipur Kiran) । जिले में मंगलवार को एक छात्रा रील्स बनाते समय असंतुलन बिगड़ जाने से पुल से नीचे यमुना नदी में गिर गई। हालांकि नाविकों ने उसे किसी तरह बचा लिया।

किशनपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव निवासी की शालिनी(22) पुत्री जुगल किशोर शुक्ला आज सुबह अपनी छोटी बहन प्रिया के साथ कपड़े खरीदने किशनपुर कस्बा बाजार गई थी। बाजार पहुंचने के बाद दोनों बहनें यमुना के बढ़ते जलस्तर को देखने चली गई। दोनों बहनें किशनपुर से दांदों ओवरब्रिज पर चढ़कर मोबाइल फोन से रील्स बना रही थी। इसी दौरान बड़ी बहन शालिनी देवी का शारीरिक संतुलन बिगड़ गया और वह पुल से नीचे यमुना नदी में गिर गई। शालिनी के गिरते ही छोटी बहन प्रिया जोर-जोर से चीखने-चिल्लाने लगी। शोरगुल सुन मौजूद नाविकों की नजर यमुना में गिरी युवती पर पड़ी। जिसके बाद नाविकों ने बिना देर लगाए यमुना में डूब रही युवती को सकुशल बाहर निकाल लिया। कुछ देर बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती की हालत को गंभीर देखते हुए अस्पताल भेजा है। थानाध्यक्ष हेमंत कुमार मिश्रा ने बताया कि युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।‌

(Udaipur Kiran) / देवेन्द्र कुमार / Siyaram Pandey

Most Popular

To Top