मुंबई, 21 नवंबर (Udaipur Kiran) । कोल्हापुर जिले में करवीर तहसील के केर्वे गांव में गुरुवार को कन्या विद्यामंदिर का गेट गिरने से एक बच्चे की दब कर मौत हो गई। इस घटना से केर्वे गांव में सनसनी फैल गई है।
आज कन्या विद्यामंदिर स्कूल में बच्चे गेट के पास खेल रहे थे। इसी दौरान अचानक स्कूल गेट छठवीं कक्षा में पढ़ रहे दीपक माने के ऊपर गिर गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल स्टाफ तत्काल मौके पर पहुंचा और गिरे हुए गेट हटाया। इसके बाद बच्चे को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने बच्चे काे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
—————
(Udaipur Kiran) यादव
