HEADLINES

गाजियाबाद पुलिस काे फोन पर मिली दिल्ली की मुख्यमंत्री को मार देने की धमकी

घटना की जानकारी देते  एसीपी

गाजियाबाद, 6 जून (Udaipur Kiran) । दिल्ली से सटे गाजियाबाद पुलिस को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर कॉल कर दिल्ली के मुख्यमंत्री को जान से मरने धमकी दी है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए गाजियाबाद पुलिस ने दिल्ली पुलिस को सूचित कर दिया और

मामले की जांच शुरू कर दी है।

शुक्रवार को एक अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस को कॉल करके दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी दी है। इस धमकी के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। गाजियाबाद पुलिस ने मामले की गंभीरता के साथ जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में जिले एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि थाना कोतवाली नगर में डायल 112 पर एक कॉल आयी। जिसमें कॉल करने वाले ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को जान से मार दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस फोन के बाद कंट्रोल रूम ने तत्काल ही दिल्ली के कंट्रोल रूम को अवगत करा दिया है और पीआरवी, चीता मोबाइल व थाना कोतवाली नगर की पुलिस को सतर्क कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक कॉलर से सम्पर्क नहीं हो पाया है। पुलिस उस फोन नम्बर को ट्रेस करने का प्रयास कर रही है। सर्विलांस भी इस पर कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि इस मामले की

जांच पड़ताल के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही आरोपित व्यक्ति को ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

—————

(Udaipur Kiran) / फरमान अली

Most Popular

To Top