



सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित हुआ लोक आस्था के महापर्व
रामगढ़, 28 अक्टूबर (Udaipur Kiran) ।लोक आस्था के महापर्व छठ की प्रसिद्धि पूरे देश में फैली हुई है। बिहार और झारखंड में यह महापर्व पर लोगों के दिलों में बसा है। त्योहारों से पहले रामगढ़ शहर के रामप्रसाद चंद्रभान सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में पारंपरिक परिधानों में छात्र-छात्राओं ने महापर्व छठ का आयोजन किया। इस मौके पर बाकायदा विद्यालय परिसर में छठ घाट बनाए गए। छात्र-छात्राओं ने आस्था के महापर्व में डुबकी लगाई और भगवान सूर्य को अर्घ्य भी दिया। कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाय… जैसे कई छठ गीत भी छात्र-छात्राओं ने गाए। पूरे विधि विधान से कक्षा चतुर्थ और पंचम के छात्र-छात्राओं ने विद्यालय में छठ पूजा त्यौहार को मना कर भारतीय सभ्यता और संस्कृति के प्रति अपनी आस्था को दिखाया।
त्योहारों के माध्यम से परंपरा से जुड़ते हैं बच्चे
विद्यालय के प्रधानाचार्य वरुण कुमार चौधरी ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा त्योहार के पूर्व इस तरह के कार्यक्रम को आयोजित करने से बच्चों में अपने भारतीय पर्व त्योहार से जुड़ने का मौका मिलता है। त्योहारों के प्रति उनके अंदर आस्था और विश्वास का सृजन होता है। कार्यक्रम प्रमुख रीता तिवारी के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हुआ। मौके पर विकास कुमार कुशवाहा, दुर्गेश कुमार, बबीता राय, कुमकुम झा, दयाशंकर उपाध्याय, श्रीकांत द्विवेदी ,वीणा कुमारी, प्रवीण कुमार राय, बबीता रानी, अंजू कुमारी, शालू कुमारी, अनीशा रंजन ,अनुजा कुमारी सहित कई लोग मौजूद थे।
—————
(Udaipur Kiran) / अमितेश प्रकाश
