Jharkhand

बुद्ध पूर्णिमा पर कई घरों में हुआ गायत्री यज्ञ

बुद्ध पूर्णिमा पर गायत्री यज्ञ की तस्‍वीर

रांची, 12 मई (Udaipur Kiran) ।

अखिल विश्व गायत्री परिवार शान्तिकुञ्ज के तत्वावधान में रांची के रांची के धुर्वा स्थित मुख्य शक्तिपीठ सेक्टर-टू अलकापुरी और टाटीसिलवे चेतना केंद्र सहित कई प्रखंड और पंचायतों में वैशाख मास और बुद्ध पूर्णिमा पर सोमवार को कई घरों में गायत्री यज्ञ संपन्न हुआ।

इस अवसर पर गायत्री उपासना और ग्रामे ग्रामे यज्ञ अभियान के तहत समूह चर्चा हुई। बताया गया कि गायत्री और यज्ञ हमारी सनातन संस्कृति के माता पिता हैं। हमारे अवतार, ऋषि, मुनि, संत सभी ने इसी महाविद्या का आश्रय प्राप्त किया था। हमारे वेद और शास्त्र भी इसी गायत्री महामंत्र की गरिमा का गान करते हैं। परम् पूज्य पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के तप से वर्तमान समय में यह महामंत्र विश्व के कौने-कौने में गुंजायमान हो रहा है।

रांची जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों, पंचायतों में विगत दिनों दिव्य ज्योति कलश रथ- भ्रमण दर्शन और पूजा-अर्चना की गई।

भगवान बुद्ध के जीवन वृतांत बताया

वैशाख पूर्णिमा सह बुद्ध पुर्णिमा भगवान बुद्ध के जीवन वृतांत और परिस्थितिजन्य स्मृतियों का स्मरण किया गया और इस सदी के युगावतार प्रज्ञावतार युग ऋषि, युग धर्म, युग साहित्य अखंड ज्योति, मासिक अखंड ज्योति पत्रिका, जप-अनुष्ठान के बारे में बताया गया। कहा गया इस बार दो दिन 11 और 12 मई को पूरे विश्व में एक साथ 24 लाख घरों में यज्ञ संपन्न कराने का लक्ष्य है।

सभी इकाई प्रमुख और पुरोहित निःशुल्क यज्ञ कराने और परिवार को देव परिवार के रूप में विकसित करने के लिए निर्धारित समय पर कार्यक्रम हुआ।

इस अवसर सभी यज्ञ के महत्वव के बारे में बताया गया।

मौके पर भारतीय सैन्य शक्ति के संवर्धन और विजय के लिए महामंत्र से विशिष्ट आहुति दी गई।

—————

(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak

Most Popular

To Top