Assam

गौरव गोगोई का सिलचर आना बड़ी बात, कभी विदेश भी जा सकते हैं: मुख्यमंत्री का तंज

शुक्रवार को श्रीभूमि में बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करने के बाद संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा।

श्रीभूमि (असम), 6 जून (Udaipur Kiran) । असम के मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा ने कांग्रेस सांसद तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई पर तीखा हमला बोला है। शुक्रवार को श्रीभूमि में बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करने के बाद संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने दावा किया कि गौरव गोगोई के परिवार के चार सदस्यों में से तीन विदेशी नागरिक हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा, “उनके परिवार में चार लोग हैं, जिनमें से तीन विदेशी हैं। वो सिलचर आए— बस यही बड़ी बात है। कौन जाने, आगे चलकर वे भी विदेश चले जाएं।”

मुख्यमंत्री डॉ सरमा का यह बयान गोगोई की असम और भारत के प्रति प्रतिबद्धता पर सवाल उठाने वाला माना जा रहा है। असम में सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी कांग्रेस के बीच जारी सियासी तनाव के बीच यह टिप्पणी सामने आई है।

(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश

Most Popular

To Top