धुबड़ी (असम), 30 मई (Udaipur Kiran) । गोलकगंज पुलिस द्वारा गौ-तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान 6 गायों को तस्करों के कब्जे से छुड़ाने के साथ ही एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज तड़के एक गुप्त सूत्र के आधार पर गोलकगंज थाना प्रभारी देबजीत कलिता के निर्देश पर सहायक उप निरीक्षक संजीव नाथ के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम ने यह अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने गोलकगंज के उत्तर रायपुर प्रथम खंड के रेल गेट के पास एक छह चक्का वाहन (एएस-17सी-5410) को रोका।
वाहन की तलाशी के दौरान पुलिस ने 6 गायों को बरामद किया। इस मामले में अब्बास अली नामक एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। उल्लेखनीय है कि गायों को पश्चिम बंगाल के कूचबिहार ज़िलांतर्गत बक्सीहाट के चंडीपटी से गौरीपुर ले जाया जा रहा था। गिरफ्तार गौ-तस्कर अब्बास अली का घर गोलकगंज थाना क्षेत्र के छगलिया के द्वितीय खंड में है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
(Udaipur Kiran) / किशोर मिश्रा
