Uttrakhand

गणेश चतुर्थी के साथ गणपति महोत्सव का शुभारंभ

पूजन के दौरान

हरिद्वार, 7 सितंबर (Udaipur Kiran) । गणेश चतुर्थी के अवसर पर शहर में विभिन्न स्थानों पर गणपति की स्थापना कर मंगल कामनाएं की गई। स्थापना से पूर्व शोभायात्रा भी निकाली गई। इस अवसर पर बाजारों में भी खासी रौनक देखने को मिली। गणपति महोत्सव के शुभारम्भ पर चारों ओर से वेद मंत्रों का उच्चारण हाेता रहा। दस दिन तक चलने वाले इस महोत्सव के लिए कई दिनों से पंड़ालों में तैयारियां चल रही थीं।

इसी कड़ी में निर्मल गणपति महासंघ ने हर्षोल्लास विधि विधान से गणपति स्थापना की। निर्मल गणपति संघ द्वारा आयोजित गणेशोत्सव कार्यक्रम पर मुख्य अतिथि निर्मल अखाड़े स्वामी निर्भय सिंह महाराज, भाजपा नेता सुभाष जैसल, महानगर व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुनील सेठी एवं महानगर अध्यक्ष जितेंद्र चौरसिया ने पूजा अर्चना कर सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं प्रदान की।

आयोजक मंडल संस्थापक अध्यक्ष राजू मनोचा, अध्यक्ष जोनी अरोड़ा, सुनील मनोचा, नीरज जैन एवं सभी पदाधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथियों का स्वागत किया।

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Most Popular

To Top