HEADLINES

झारखंड हाई कोर्ट से गैंगस्टर अमन साहू के शूटर राहुल दुबे को मिली जमानत

झारखंड हाई कोर्ट फाइल फाेटाे

रांची, 18 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । झारखंड हाई कोर्ट ने अमन साहू गैंग के शूटर राहुल दुबे को जमानत दे दी है। हाई कोर्ट के जस्टिस अम्बुज नाथ की कोर्ट ने सुनवाई के बाद शुक्रवार काे 25-25 हजार के दो निजी मुचलकों पर उसे बेल दी है।

राहुल दुबे को ओरमांझी में भारत माला प्रोजेक्ट की साइट पर लेवी के लिए फायरिंग करने के आरोप में रांची पुलिस ने इसी वर्ष अप्रेल महीने में हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया था। उसकी गिरफ्तारी ओरमांझी थाना क्षेत्र से हुई थी। इसके बाद राहुल दुबे ने जमानत के लिए हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। राहुल पर रामगढ़, रांची और हजारीबाग जिले में एक दर्जन से ज्यादा संगीन मामले दर्ज हैं। आराेपित की ओर से अधिवक्ता अमन कुमार राहुल ने बहस की।

—————

(Udaipur Kiran) / शारदा वन्दना

Most Popular

To Top