Uttar Pradesh

देश व प्रदेश के साथ प्रयागराज का विकास कर रही है ट्रिपल इंजन की सरकार: गणेश केसरवानी

प्रयागराज के नीमसराय में सड़क का लोकार्पण करते हुए महापौर गणेश केसरवानी का छाया चित्र

प्रयागराज,03 अप्रैल (Udaipur Kiran) । देश व प्रदेश के साथ प्रयागराज में सभी के सहयोग से बनी ट्रिपल इंजन की सरकार लगातार विकास कार्य रही है। अब गंगा और जमुना पर कई पुल प्रस्तावित है। झूंसी हेतापट्टी में गंगा पर बनने वाले पुल का तो सर्वे भी शुरू हो गया है। यह बातें गुरुवार को शहर के नीम सराय वार्ड में महेंद्र नगर एवं भागलपुरावा में बनी दो सड़कों का लोकार्पण करते हुए महापौर गणेश केसरवानी ने कही।

उन्होंने कहा कि शहर के नीमसराय वार्ड में महेंद्र नगर एवं भागलपुरावा में 1 करोड़ 5 लाख की लागत से बनी दोनों सड़कें अब लोगों के आवागमन में राहत देगी।

नगर निगम द्वारा शहर से लेकर विस्तारित क्षेत्रो में लगातार सड़कों के शिलान्यास व लोकार्पण जारी है।

इसी क्रम में गुरुवार को महापौर प्रयागराज गणेश केशरवानी ने वार्ड संख्या 59 नीम सराय में महेंद्र नगर में 77 लाख एवं भागलपुरवा गंगा रोड मलीन बस्ती 28 लाख की लागत से बनी दो सड़कों का लोकार्पण किया। इस दौरान महापौर गणेश केसरवानी ने उपस्थित लोगों को प्रदेश सरकार की 8 वर्षों के कार्यकाल का पत्रक बांटा एवं स्थानीय जनमानस से वार्ता की।

इस दौरान पार्षद दीपिका पटेल, रोबिन साहू, दिग्विजय सिंह, दीनानाथ कुशवाहा, बबलू कुशवाहा, सतीश प्रजापति, आकाश गुप्ता सहित स्थानीय जनमानस उपस्थित रहा।

—————

(Udaipur Kiran) / रामबहादुर पाल

Most Popular

To Top