Uttar Pradesh

भाजपा राष्ट्र के प्रति संघर्ष एवं समर्पण का दर्पण : गणेश केसरवानी

प्रदर्शनी का अवलोकन

-महापौर ने भाजपा कार्यालय में लगी प्रदर्शनी का किया अवलोकन

प्रयागराज, 09 अप्रैल (Udaipur Kiran) । भाजपा के विरासत की ऐतिहासिक प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि भाजपा द्वारा राष्ट्र के लिए किए गए संघर्ष, सेवा और समर्पण का दर्पण है। यह प्रदर्शनी संदेश देती है कि भारतीय जनता पार्टी का गौरवशाली इतिहास निश्चित रूप से देश के प्रति कार्य करने वाले हर देशवासियों के लिए प्रेरणा का केंद्र है।

भारतीय जनता पार्टी सिविल लाइन कार्यालय में जिला गंगापार, जमुनापार एवं प्रयागराज महानगर द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए जिलाध्यक्ष गंगापार निर्मला पासवान, महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि देश के विकास में गौरवशाली भूमिका भारतीय जनता पार्टी ने निभाई है और भारत की एकता और अखंडता के लिए हमारे महापुरुषों ने अपना सर्वस्व समर्पण किया है। मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि प्रदर्शनी में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई, पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, लालकृष्ण आडवाणी, डॉ. मुरली मनोहर जोशी द्वारा किए गए कार्यों को दर्शाया गया है। इसके अलावा अब तक हुए पार्टी के सभी राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष के कार्यकाल के कार्य को प्रदर्शित किया गया है। श्री राम जन्मभूमि आंदोलन, धारा 370, जम्मू कश्मीर लाल चौक तिरंगा यात्रा और भाजपा द्वारा किए गए विभिन्न मुद्दों पर आंदोलन की झांकी को और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा किए गए कार्यों को प्रदर्शनी में उकेरा गया है। इस अवसर पर वरुण केसरवानी रवि, राजेश केसरवानी, विवेक अग्रवाल, प्रमोद मोदी, गिरजेश मिश्रा, बृजेश त्रिपाठी, मनीष केसरवानी, प्रमोद साहू, राजेश शर्मा, अजय अग्रहरि, शत्रुघ्न जायसवाल, श्रेष्ठ चौरसिया, पद्माकर श्रीवास्तव आदि गंगा पार, जमुना पार, महानगर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / विद्याकांत मिश्र

Most Popular

To Top