Uttar Pradesh

17 मार्च से मुरादाबाद में श्री राम कथा का श्रवण कराएंगे जोधपुर के संत मुरलीधर जी महाराज

रामकथा वाचक संत मुरलीधर राव

मुरादाबाद, 21 फरवरी (Udaipur Kiran) । हरे कृष्ण सेवा न्यास समिति की बैठक शुक्रवार को आशियाना स्थित कार्यालय पर गुरुवार को संपन्न हुई। जिसमें बताया गया कि 17 मार्च से नवदिवसीय श्री राम कथा महोत्सव का शुभारंभ बुद्धि विहार स्थित व्हाइट हाउस में होगा। बैठक में महोत्सव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में हरे कृष्ण सेवा न्यास समिति के प्रबंधक ज्ञानेन्द्र देव शर्मा ने बताया कि नव दिवसीय श्री राम कथा महोत्सव को राजस्थान जोधपुर के संत रामकथा वाचक मुरलीधरजी महाराज संबोधित करेंगे।

ज्ञानेन्द्र देव शर्मा ने आगे बताया कि राम कथा राम कथा महोत्सव का शुभारंभ 17 मार्च को भव्य मंगल कलश यात्रा से होगा जिसमें 551 महिलाएं पीतांबर वस्त्रों में सिर पर कलश रखकर गाजे बाजे के साथ भगवान के भजनों पर नाचते गाते हुए कथा स्थल तक जाएंगी। कथा प्रतिदिन दोपहर 3 बजे सायं 7 बजे तक होगी। इसके अलावा 19 मार्च को श्री राम जन्म, 21 मार्च को राम सीता विवाह, 25 मार्च को राज्याभिषेक होगा।

बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र देव शर्मा ने और संचालन कार्यकारी सचिव श्याम सुन्दर गौड़ ने किया।

बैठक में ज्ञानेन्द्र देव शर्मा, श्याम सुन्दर गौड़, सुशील शर्मा, ओमेंद्र सिंह, राम रतन शर्मा, प्रदीप कुमार शर्मा, दीपक कृष्ण उपाध्याय, उमा शर्मा, निमित जायसवाल, एमके त्यागी, नरेश शर्मा, वीएन मिश्रा, दीपाली शर्मा आदि उपस्थित रहीं।

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल

Most Popular

To Top