Punjab

महिलाओं के लिए बंद नहीं हाेगी मुफ्त बस यात्रा सुविधा: परिवहन मंत्री

चंडीगढ़, 8 जून (Udaipur Kiran) । पंजाब सरकार ने महिलाओं को दी जा रही मुफ्त बस सफर सुविधा वापस लिए जाने को लेकर चल रही अटकलाें पर विराम लगा दिया है। राज्य के परिवहन मंत्री लालजीत भुल्लर ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं को मिल रही सुविधा को जारी रखा जाएगा।

रविवार काे परिवहन मंत्री लालजीत भुल्लर ने कहा कि आधार कार्ड पर फ्री बस सेवा बंद नहीं हो रही। आधार कार्ड की जांच जरूर की जाएगी। जांच में आधार कार्ड फर्जी पाए जाने पर कार्रवाई भी की जाएगी। उन्हाेंने कहा कि राज्य की महिलाओं के लिए बसाें में यह मुफ्त सफर की सुविधा पहले की तरह जारी रहेगी। इस सेवा को बंद करने का सरकार का कोई इरादा नहीं है।

उन्होंने बताया कि महिलाओं के लिए फ्री सेवा अप्रैल 2021 में शुरू हुई थी। आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर इस योजना का विस्तार किया। इस योजना का लगभग 1.40 करोड़ महिलाएं लाभ उठा चुकी हैं। रोजाना 3 लाख से अधिक महिलाएं बस यात्रा करती हैं। यह सुविधा पंजाब रोडवेज, पनबस, और पीआरटीसी की सामान्य बसों पर जारी है।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा

Most Popular

To Top