Uttrakhand

जानवरों की तस्करी करने वाले चार गिरफ्तार

पुलिस गिरफ्त में आरोपित

हरिद्वार, 18 अप्रैल (Udaipur Kiran) । जंगली जानवरों को शिकार कर उनके मांस की तस्करी करने के चार आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से जंगली जानवर का मांस व तस्करी के लिए प्रयुक्त कार को बरामद किया है।

जानकारी के मुताबिक लक्सर कोतवाली क्षेत्र के जंगलों में जंगली जानवरों का अवैध शिकार कर उनके मांस की तस्करी करने वाले चार आरोपितों को लक्सर पुलिस ने आज गिरफ्तार किया। आरोपितों ने मांस तस्करी के लिए नील गाय का शिकार किया था। आरोपितों के कब्जे से 220 किलो नील गाय का मांस व वध में उपयोग होने वाले उपकरण पुलिस ने बरामद किया है। नीय गाय का शिकार करने के बाद आरोपित मांस को तस्करी के लिए प्रयुक्त कार संख्या यूके-17 टीए-0507 से ले जा रहे थे। चेकिंग के दौरान आरोपित पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पकड़े गए आरोपितों के नाम पते आजम अली, फैसल निवासीगण बड़ा बगड सुल्तानपुर, इरशाद व मोहब्बत मलिक निवासीगण ढाब मौहल्ला, सुल्तानपुर, कोतवाली लक्सर हरिद्वार बताए गए हैं। पुलिस ने चारों के खिलाफ वन्य जीव अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Most Popular

To Top