HEADLINES

चार वांटेड माओवादी गिरफ्तार, दो हार्डकोर नक्सलियों का आत्मसमर्पण

वांटेड चार माओवादी गिरफ्तार,  दो खूंखार नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

बीजापुर/रायपुर/कवर्धा , 30 जुलाई (Udaipur Kiran) । बस्तर में मंगलवार को पुलिस ने चार वांटेड माओवादियों को गिरफ्तार किया। इनमें तीन नक्सली विस्फोट की घटनाओं में शामिल रहे हैं। जबकि चौथा नक्सली माओवादियों का मुखबिर है। वहीं, कवर्धा में छत्तीसगढ़ सरकार के पुनर्वास नीति के तहत दो हार्डकोर नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया।

बीजापुर में गिरफ्तार किए गए नक्सलियों में माओवादी भीमा करम उर्फ दुम्मा, जोगा कलमू उर्फ बेतिया और सुक्कू करम उर्फ सन्नू शामिल हैं। तीनों नक्सली विस्फोट की घटनाओं में शामिल थे। बीजापुर पुलिस अधीक्षक ने जानकारी दी कि बीजापुर पुलिस और डीआरजी के जवान गंगालूर इलाके में सर्चिंग अभियान चला रहे थे। इस दौरान अंडारी गांव से तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया। जबकि चौथे नक्सली पोडियाम को पुलिस ने पुजारीपारा गांव से दबोचा है।

कवर्धा में आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में 10 लाख का इनामी लक्ष्मण मरकाम और 15 लाख का इनामी माओवादी भीमा उर्फ अशोक शामिल है। दोनों नक्सलियों पर कई गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज था। पुलिस को लम्बे समय से दोनों की तलाश थी।

उल्लेखनीय है कि दिसंबर 2023 से जून 2024 तक छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के 100 एनकाउंटर हुए जिसमें 146 नक्सलियों को मार गिराया गया। पुलिस ने इस अवधि में 633 माओवादियों को गिरफ्तार किया और 531 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया।

(Udaipur Kiran) / केशव केदारनाथ शर्मा पाश

Most Popular

To Top