



गुवाहाटी, 18 नवंबर (Udaipur Kiran) । गुवाहाटी की गोरचुक पुलिस ने बाइक चोरी मामले में शामिल चार अंतरराज्यीय बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए अभियान के दौरान दो बाइक चोरों को थाना क्षेत्र इलाके से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार बाइक चोर की पहचान अंकूर राभा (20 उदालगुड़ी) और सवमसर बसुमतारी (29 बाक्सा) के रूप में की गई है।
गिरफ्तार दोनों बाइक चोर के निशानदेही पर मेघालय पुलिस की मदद से मेघालय के उमसिंग से दो अन्य बाइक चोरों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार बाइक चोरों की पहचान इशान मावनाई (20) और संजय सिंह (32) गिरफ्तार दोनों चोर उमसिंग के रहने वाले है।
मेघालय से गिरफ्तार किए गए दोनों चोर चोरी की बाइक को खरीदा करते थे। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार चोरों से सघन पूछताछ कर रही है।
(Udaipur Kiran) / असरार अंसारी
