CRIME

ऑटो में बैठी महिला पार्षद के गले से चेन चोरी, फुटेज में दिखी चार संदिग्ध महिलाएं

चित्तौड़गढ़ शहर में हुई चेन स्नेचिंग की वारदात के मामले में संदिग्ध महिलाओं का फुटेज।

चित्तौड़गढ़, 12 सितंबर (Udaipur Kiran) । चेन स्नेचिंग और आभूषण चोरी के लिए कई तरह से गिरोह सक्रिय है। कभी आभूषण चमकाने के नाम पर तो कभी चेन स्नेचिंग की वारदात सामने आ रही है। इसके लिए कई गिरोह सक्रिय है। यहां तक बाहर से भी ऐसे गिरोह आकार वारदात कर जाते हैं। ऐसा ही एक मामला शहर में एक महिला पार्षद के गले से सोने की चेन चोरी कर ले जाने का सामने आया है। अब पुलिस में ने जांच शुरू की और सीसी टीवी फुटेज खंगाले हैं। इसमें संदिग्ध महिलाएं देखी गई है। वहीं बुधवार दोपहर में भी रोडवेज बस स्टैंड से एक महिला के गले की चेन काट ले जाने की बात सामने आई है। ऐसे में आशंका है कि कोई महिला गिरोह सक्रिय होकर शहर में इस तरह की वारदात कर रहा है।

जानकारी के अनुसार सुख शांति नगर निवासी महिला पार्षद मंजू मून्दड़ा बुधवार को किसी काम से शास्त्रीनगर आई थी। शाम करीब 6.30 शास्त्रीनगर से घर लौटने के लिए शास्त्रीनगर चौराहे से ऑटो में बैठी। इसी दौरान उनके साथ चार महिलाएं भी ऑटो रिक्शा में चढ़ गई और महिला पार्षद के चारों तरफ बैठ गई। इसी दौरान एक महिला के गर्भवती होने की बात कह कर मंजू मून्दड़ा को थोड़ा खिसकने काे कहा। इसी दौरान महिला गिरोह की किसी सदस्य ने उनकी चेन काट ली। मंजू मून्दड़ा को घर जाने पर पता लगा कि उनकी सोने की चेन गले में नहीं है। इस घटना की जानकारी उन्होंने अपने पति सत्यनारायण मून्दड़ा को दी और कोतवाली थाने पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज कराई। इस घटना के बाद सीसी टीवी फुटेज खंगालने पर चार संदिग्ध महिलाएं देखी गई है। इनमें से तीन महिलाओं ने मुंह पर दुपट्‌टा डाल कर नकाब लगा रखा हैं। यह महिलाएं चंदेरिया की ओर गई लेकिन कीर खेड़ा चौराहे से फिर से शहर की तरफ आती देखी गई है। पुलिस संदिग्ध महिलाओं की पहचान में जुटी है। इधर, बुधवार दोपहर में रोडवेज बस स्टैंड पर भी एक महिला के गले की चेन उड़ा लेने के समाचार है। इसमें भी सीसी टीवी फुटेज में दो संदिग्ध महिलाएं देखी गई है। कोतवाली थाना पुलिस महिला पार्षद की रिपोर्ट पर संदिग्ध महिलाओं की तलाश में जुट गई है।

—————

(Udaipur Kiran) / अखिल

Most Popular

To Top